प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दून समेत तीन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल


उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में  भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

इसके अलावा अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 अगस्त को भी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि 27 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम के पूर्वानुमान के चलते जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा देहरादून, उत्तरकाशी और चमोली जनपद में 1 से 12, एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में अवकाश घोषित कर दिया है।

Bharat Naman

पिछले 35 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत. विश्व मानव, मानव जगत, पंजाब केसरी, बद्री विशाल, दून दर्पण, दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करने का अनुभव। समय – समय पर विभिन्न पत्र – पत्रिकाओं में आलेख, कहानी, लघुकथाओं का प्रकाशन।
2004 से भारत नमन का साप्ताहिक प्रकाशन। 2017 से डिजीटल।


Post Views: 37








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *