मां के साथ शौचालय जा रहे चार साल के बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, खाई में मिला शव


कांडा तहसील के रावतसेरा न्याय पंचायत के माणा कभड़ा गांव में शनिवार देर शाम चार वर्षीय नैतिक को तेंदुआ उठा ले गया। बारिश के बीच काफी खोजबीन के बाद रात को ग्रामीणों को घर से 200 मीटर की दूर खाई में बच्चे का शव मिला।

नैतिक घर के नजदीक बने शौचालय जाने के लिए अपनी मां का हाथ थामकर आगे बढ़ रहा था, तभी तेंदुए ने हमला किया। घात लगाया तेंदुआ उसे उठा ले गया। मां के चीखने पर परिजन आनन- फानन घर से बाहर पहुंचे और हल्ला मचाया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी आ गए। तब तक तेंदुआ बच्चे को दूर ले जा चुका था।

ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर बच्चे की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद बच्चे का शव मिला।

इस बीच घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम धरमघर रेंज के रेंजर प्रदीप कांडपाल के नेतृत्व में गांव को रवाना हो गई। कांडा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  इसके साथ ही घटना की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से पिंजरे के साथ टीम को मौके पर भेज दिया है।


Post Views: 15








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *