बेस अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए पैलिएटिव केयर ओपीडी शुरू, मिलेगी निशुल्क सेवा


श्रीनगर के बेस अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए आज सोमवार से पैलिएटिव केयर ओपीडी की शुरुआत की गई है। इस ओपीडी का उद्देश्य इलाज के साथ-साथ मरीजों को दर्द, मानसिक तनाव व दुष्प्रभावों से राहत देना है।

ऑन्कोलॉजी सर्जन डॉ. अजीत तिवारी और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहित की देखरेख में यह सेवा इमरजेंसी वार्ड के पास कक्ष संख्या 101 में संचालित की जा रही है। कीमोथेरेपी और रेडिएशन के बाद जूझ रहे मरीजों को यहां विशेषज्ञ परामर्श और दवाएं मुफ्त में भी मिलेंगी।

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे समय पर ओपीडी पहुंचे और जरूरी मेडिकल रिपोर्ट साथ लाएं। यह सेवा हर हफ्ते नियमित रूप से उपलब्ध भी कराई जाएगी।


Post Views: 281








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *