आज यानी बुधवार को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन देहरादून पहुंच गए है। ऐसे में उनके आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने खुद उन्हें रिसीव किया। इसके अलावा राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने राधाकृष्णन को फूलों का गुलदस्ता भी दिया।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वो देहरादून के लिए रवाना हुए। आज वो इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
बताते चलें कि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर है। को लेकर वो आज देहरादून पहुंचेंगे। आज जहां उपराष्ट्रपति आईजीएनएफए देहरादून में 2025-27 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों से संवाद करेंगे।
अगले दिन यानी 20 अगस्त को वो एलबीएसएनएए मसूरी में 2024 बैच के लिए आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के द्वितीय चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। दोनों ही अकादमी कार्यक्रम में वो सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।