रामनगर में 5 साल की मासूम से छेड़छाड़ का आरोप, संगीत शिक्षक पर मुकदमा दर्ज, पड़ताल में जुटी पुलिस

नैनीताल जिले के रामनगर के एक प्रतिष्ठित निजी विद्यालय में पांच वर्षीय छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संगीत शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं घटना के बाद परिजनों में खासा आक्रोश है.

रामनगर के एक प्रतिष्ठित निजी विद्यालय में एक पांच वर्षीय छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि विद्यालय के संगीत शिक्षक ने संगीत सिखाने के बहाने छात्रा के साथ अनुचित हरकत की. घटना की जानकारी बच्ची ने घर पहुंचने के बाद अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार ने तत्काल पुलिस से शिकायत की. गौर हो कि रामनगर के एक प्रतिष्ठित निजी विद्यालय में एक पांच वर्षीय छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि विद्यालय के संगीत शिक्षक ने संगीत सिखाने के बहाने छात्रा के साथ अनुचित हरकत की.

घटना की जानकारी बच्ची ने घर पहुंचने के बाद अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार ने तत्काल पुलिस से शिकायत की. पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार उनकी पांच वर्षीय बेटी रामनगर के एक निजी विद्यालय में अध्ययनरत है. आरोप है कि शनिवार को विद्यालय के संगीत शिक्षक ने संगीत की कक्षा के दौरान बच्ची के साथ छेड़छाड़ की. घर लौटने पर बच्ची ने रोते हुए पूरी घटना अपने परिजनों को बताई. इसके बाद परिजनों ने बिना देर किए पुलिस से संपर्क कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *