एग्जाम सेंटर से किया छात्रा का अपहरण, भाभी ने पिलाया नशीला पदार्थ, देवर पर दुष्कर्म का आरोप

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा ने एक युवक पर बेहोश कर यौन शोषण करने, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के साथ ही जबरन शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. युवती का आरोप है कि आरोपी की भाभी ने भी पूरी साजिश में उसका साथ दिया. वहीं, कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की 19 साल की एक युवती ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है. जिसमें उसने बताया है कि कुछ समय पहले उसकी जान पहचान पांवधोई क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से हुई थी. धीरे धीरे उनकी जान पहचान बढ़ने लगी, तो महिला ने उसे अपने घर बुलाना शुरू किया. आरोप है कि महिला ने युवती पर अपने देवर उवेश से दोस्ती करने का दबाव बनाया, लेकिन युवती ने दोस्ती करने से इनकार कर दिया.

इनकार करने के बावजूद महिला ने उसका मोबाइल नंबर अपने देवर को दे दिया. इसके बाद युवक लगातार फोन करने लगा और स्कूल के बाहर पहुंचकर दोस्ती के लिए दबाव बनाने लगा. युवती ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर परिवार समेत उसे जान से मारने की धमकी दी गई.

पीड़ित युवती के मुताबिक, बीती 16 मार्च को बोर्ड परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकलने के बाद आरोपी उवेश ने धमकाकर उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया, फिर अपनी भाभी के घर ले गया. जहां उसे पानी पिलाया गया, जिसके बाद वो बेहोश हो गई.

होश आने पर उसे अपने साथ दुष्कर्म होने का पता चला. इसी बीच उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बनाए गए. जिसे दिखाकर किसी से शिकायत करने पर बदनाम करने और जान से मरवाने की धमकी भी दी गई.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *