उत्तराखंड विकासनगर में ड्रग तस्करों पर ताबड़तोड़ एक्शन, हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार

नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है. इसी कड़ी में दून पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के साथ हिस्ट्रीशीटर सहित तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपए की स्मैक और डोडा पाउडर बरामद हुआ है. गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर पूर्व मे भी मादक पदार्थों की तस्करी मे जेल जा चुका है. आरोपी के विरूद्ध मादक पदार्थों की तस्करी सहित एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं.

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून ने सभी अधीनस्थों को अपने अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री मे लिप्त आरोपियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है. जिले के सभी थाना क्षेत्रों मे लगातार अभियान चलाते हुए कार्यवाही की जा रही है. इसी क्रम मे 11-12 दिसम्बर की रात्रि मे विकासनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग अलग स्थानों से तीन नशा तस्करों से अवैध स्मैक 20.11ग्राम और 1 किलो 40 ग्राम अवैध डोडा पाउडर के साथ कॉलेज रोड डाकपत्थर और कुल्हाल पुल के पास सहित आसन बैराज के पास से माल सहित गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपी फरमान कोतवाली विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है. हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में चोरी,लूट,मादक पदार्थों की तस्करी गैंगस्टर एक्ट सहित करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं. आरोपी फरमान पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य अपराधिक घटनाओं मे जेल जा चुका है. आरोपी निसार भी पूर्व मे मादक पदार्थों मे जेल जा चुका है. आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपए के मादक पदार्थ बरामद हुए हैं.

गिरफ्तार आरोपी

  • जिशान, उम्र 29, निवासी जीवनगढ़, विकासनगर
  • निसार, उम्र 53 साल, निवासी, ढकरानी विकासनगर
  • फरमान, उम्र 31 साल, निवासी कुंजा ग्रान्ट कोतवाली विकासनगर




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *