9 नवंबर 2025 को उत्तराखंड राज्य अपने 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। राज्य सरकार इस दिन को रजत जयंती वर्ष के रूप में भव्य तरीके से मनाने की तैयारी कर रही है। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। अपने दौरे के दौरान वे पांचवें धाम के रूप में विकसित किए गए सैन्य धाम का उद्घाटन करेंगे। लेकिन इस कार्यक्रम से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है।