बिल्ली के बच्चों के गायब होने पर भतीजी ने अपने परिवार पर कराया मुकदमा दर्ज – Uttarakhand Varta

नेहरू कालोनी के धर्मपुर इलाके में एक बिल्ली और उसके बच्चों को लेकर विवाद सामने आया। रश्मि नाम की युवती ने अपने चाचा-चाची और तीन भाइयों पर आरोप लगाया कि उन्होंने घर में घुसकर उन्हें मारपीट की धमकी दी। मामले की शिकायत पर नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिकायत में रश्मि ने बताया कि 12 मार्च को एक बिल्ली अपने दो बच्चों के साथ उनके घर आ गई थी और बच्चों को छोड़कर चली गई। रश्मि उनकी देखभाल कर रही थी…लेकिन चाचा उमेश और चाची सुमन, जो उसी घर में रहते हैं, बिल्ली के बच्चों से परेशान थे। आरोप है कि चाचा ने बच्चों को स्कूटी की डिग्गी में बंद करके कहीं छोड़ दिया।

जब रश्मि ने इसका विरोध किया तो उनके चाचा-चाची और तीन बेटे घर में घुसकर धमकी देने लगे। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *