देहरादून में दीपावली की रात 12 जगहों पर लगी आग, इधर-उधर रहीं दमकल की गाड़ियां

राजधानी देहरादून शहर में बीते सोमवार की देर शाम से लेकर मंगलवार तड़के तक, महज साढ़े छह घंटे के भीतर आग लगने की 12 घटनाएं सामने आईं। कहीं घरों में तो कहीं दुकानों में आग लग गई। दमकल विभाग को पूरी रात आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी।

कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत दीपावली की रात निरंजनपुर सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई। जिसके करण आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन फानन में आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार आग दीपावली के मौके पर रॉकेट आकर गिरा था।

बता दें कि सोमवार रात दिवाली के पर सब्जी मंडी के गेट नंबर 1 के पास एक दुकान की छत पर रखी अंडों की खाली क्रेट में एक रॉकेट आकर गिर गया। जिसके कारण अंडे की खाली क्रेट में आग लग गई। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत ये रही कि इस भीषण आग में किसी के हाथ होने की कोई खबर नहीं है।

मामले को लेकर पटेल नगर के कोतवाली प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया है कि आग की सूचना के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। साथ ही घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

नगर अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि देहरादून में दीपावली की रात को 12 जगह आग लगी। जहां फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया है। दुकान धर्मावाला, निरंजनपुर बिल्डिंग दुकान की छत पर रखे सामान में आग, कबाड़ की आग हरभज मेंहूवाला, कबाड़ की दुकान में आग, घर की आग सरस्वती बिहार नियर माता मंदिर, खाली प्लाट कबाड़ चंद्रबनी, कार में आग GMS रोड़, राजीव नगर घर में इलेक्ट्रिक फायर, पोली हाउस में आग नेहरू ग्राम,पेड़ में आग ओल्ड राज पुर रोड, पोल में बिजली की आग ओर कार की आग सरस्वती बिहार में आग लगी। इसके अलावा ऋषिकेश में श्यामपुर विनोद बिहार गली नंबर 8 में इलेक्ट्रिक मीटर में आग लगी है। FS यूनिट द्वारा घटनास्थल पहुंचकर विद्युत विच्छेद कराकर और CO2 के माध्यम से आग पूर्ण को बुझाया गया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *