‘ऑपरेशन कालनेमि’ मे देहरादून पुलिस की कार्रवाई, चमत्कार और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठग रहे दो ढोंगी गिरफ्तार

ऑपरेशन कालनेमि के तहत लोगों को ठगने वाले लोगों पर लगातार एक्शन जारी है। कोतवाली पुलिस ने आपरेशन कालनेमि के अंतर्गत कार्रवाई कर दो ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पंत ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र से अलग-अलग स्थानों पर घूम रहे दो भेषधारी बाबा को थाने लाकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में पता चला कि वह चमत्कार दिखाने व खुद को देवता के अवतार बताकर और तंत्र-मंत्र के माध्यम से बीमारी आदि को ठीक करने के नाम पर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने भी बताया कि यह भेष धारण कर चमत्कार करने व अन्य सभी समस्याओं का हल करने का आश्वासन देकर लोगों से रुपये ठगते हैं।

आरोपितों ने अपना नाम गांव कुदेना सरायं छबीला जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) निवासी राजू और अदान गली चांदपुर जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी कल्लू सिंह बताया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *