मोटे मुनाफे का लालच देकर तीन युवकों से ₹8 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हरिद्वार के लक्सर में निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर तीन युवकों के साथ 8 लाख से अधिक रुपयों की ठगी को अंजाम दिया गया. रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने युवकों को जान से मारने की धमकी दी. अब पीड़ितों ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.

लक्सर कोतवाली के मुताबिक, डौसनी निवासी रवि कुमार पुत्र वीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात दोस्त ओम सिंह पुत्र महाबीर निवासी ब्रह्मपुरी, सिडकुल हरिद्वार के जरिए शक्ति सिंह पुत्र राजकुमार से हुई थी. ओम सिंह ने शक्ति सिंह को अपना सगा साला बताते हुए कहा कि वह एक ट्रेडिंग कंपनी चलाता है, जिसमें निवेश करने पर 15 प्रतिशत तक मुनाफा मिलेगा.

ओम सिंह की बातों पर भरोसा कर रवि कुमार ने अपने एचडीएफसी बैंक खाते और फोन पे से कई किश्तों में शक्ति सिंह के खाते में रुपये भेजे. रवि के साथी सुंदर कुमार निवासी दाबकी कला और संजय यादव निवासी शिवालिक नगर, रानीपुर ने भी शक्ति सिंह के बताए खातों में धनराशि जमा कराई. कुल मिलाकर ऑनलाइन, चेक और नकद माध्यमों से तीनों ने शक्ति सिंह को करीब 8 लाख 73 हजार रुपये दिए.

पीड़ित के अनुसार, जब उसने रकम वापस मांगी तो शक्ति सिंह और ओम सिंह ने अपने एक अन्य साथी मंजीत गौड़ के साथ मिलकर उन्हें गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी. कई बार समझाने के बावजूद तीनों ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया. रवि कुमार ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में तहरीर दी है. कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दरअसल, एसटीएफ टीम को गोपनीय सूचना मिली थी कि गदरपुर क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी की जा रही है. जिसपर टीम ने गदरपुर थाना पुलिस को लेकर रात्रि में नवाबगंज रोड, ग्राम रतनपुरा के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग के दौरान यूपी के बिलासपुर की ओर से आ रहा बाइक सवार व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर वाहन मोड़कर भागने लगा. शक होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया.

पूछताछ में युवक ने अपना नाम आजाद अली पुत्र अख्तर अली निवासी गदरपुर, उम्र 32 वर्ष बताया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा 315 बोर बरामद हुआ. बाइक की तलाशी लेने पर बैग के अंदर से 6 तमंचे बरामद किए गए. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह तमंचे उत्तर प्रदेश से लाया था.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *