प्रदेश की वृद्ध और असहाय महिलाओं को आर्थिक सामाजिक और भावनात्मक संबल देने के मकसद से उत्तराखंड सरकार जल्द एक योजना लाने की तैयारी कर रही है। महिला सशक्तिकरण विभाग के अधिकारियों और वृद्ध महिलाओं के साथ काम करने वाले गैर सरकारी संगठन प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने योजना की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए।