मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन को पार्टी हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। काजी निजामुद्दीन को दिल्ली कांग्रेस का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। इस खबर के बाद से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस बार जनता परिवर्तन के मूड में है। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बाद दिल्ली में विकास का पहिया पूरी तरह से रुक गया है। जिसे कांग्रेस पार्टी की सरकार ही शुरू कर सकती है। केंद्र व दिल्ली सरकार द्वारा प्रदेश की आबो हवा में जहर घोलने का काम किया है।
दोनों पार्टियों को जनता इस बार सिरे से खारिज करेगी और आने वाले समय में दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। निजामुद्दीन ने कहा कि दिल्ली की मूलभूत सुविधाओं के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी पार्टी के कार्यकर्ता मजबूती के साथ कार्य करेंगे।