क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड गेंद पर सिक्स! लेकिन मिले पांच रन, जानें क्या कहता है ICC का नियम? देखें विडियो – Apna Nazariya

क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड गेंद पर सिक्स! लेकिन मिले पांच रन, जानें क्या कहता है ICC का नियम? देखें विडियो

कनाडा सुपर 60 में एक अजीबो गरीब घटना देखने को मिली, जब एक वाइड बॉल सीधा 6 रनों के लिए बाउंड्री के पार चली गई.

Six on wide ball: क्रिकेट के लंबे इतिहास में कई अजीबोगरीब घटनाएं हुई हैं, लेकिन कनाडा में खेले जा रहे सुपर 60 टूर्नामेंट में एक ऐसी घटना घटी है जो पहले कभी नहीं देखी गई. सेमीफाइनल मैच में एक वाइड बॉल सीधा विकेटकीपर के ऊपर से छक्का चला गया, लेकिन अंपायर ने उसे पांच रन ही दिया.

वाइड गेंद पर सिक्स
ये घटना टोरंटो सिक्सर्स और मिसिसॉगा मास्टर्स के बीच कनाडा सुपर 60 के सेमीफाइनल में देखने को मिला. जब मिसिसॉगा की तरफ से खेलते हुए अमेरिका के तेज गेंदबाज अली खान की एक बाउंसर इतनी ऊंची उठी कि वह विकेटकीपर के सिर के ऊपर से निकलकर बाउंड्री लाइन के पार चली गई. रिपोर्टों के अनुसार, जहां ये मैच खेला गया था वहां की बाउंड्री लगभग 45 मीटर ही है. जिसकी वजह से यही कारण था कि दूसरी जगहों पर होने वाले क्रिकेट मैचों की तुलना में गेंद को बहुत कम दूरी तय करनी पड़ी.

ये देखने के बाद यकीन करना हर किसी को मुश्किल हो रहा था, क्योंकि 22-यार्ड की पिच पर पहला टिप्पा खाने के बाद, गेंद ना तो बल्लेबाज को छुई और ना ही विकेटकीपर को छुई. बल्कि गेंद सीधे बाउंड्री के पार जाकर गिरी. उस हिसाब से ये तो छक्का था और बैटिंग करने वाली टीम को कुल सात रन मिलने चाहिए थे, लेकिन अंपायर ने केवल पांच रन ही दिए.

क्या कहता है ICC का नियम?
ICC के नियमों के अनुसार वाइड बॉल पर एक रन की पेनल्टी लगती है, लेकिन अगर यही वाइड बॉल बाउंड्री को पार करती है, तो चार रन मिलते हैं. जिसकी वजह से वाइड का एक रन और चार बाउंड्री का रन मिलाकर कुल 5 रन दिए जाते हैं. लेकिन अगर यही वाइड बॉल छक्का चला जाता है तो भी बल्लेबाजी करने वाली टीम को 5 रन ही मिलेंगे, क्योंकि नियमों के अनुसार बल्लेबाज को छह रन तभी मिलते हैं जब गेंद को बल्ले से मारा जाए और वह बिना किसी बाउंस के सीधे बाउंड्री लाइन के पार चली जाए. बिना बल्ले से छुए बाउंड्री तक पहुंचने वाली गेंद अपने आप छह रन नहीं दिलाती. ऐसी स्थिति में बाउंड्री के लिए चार रन मिलते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *