उपनल कर्मियों के अनुबंध में आ रहीं अड़चनें होंगी दूर

उपनल कर्मचारियों के अनुबंध में समस्याओं का हल निकाला जाएगा। सोमवार को सचिवालय में मंत्री मंडलीय उपसमिति की बैठक में इस पर चर्चा हुई। समिति ने शर्तों में संशोधन की सिफारिश की है।

कर्मचारियों का कहना है कि अनुबंध होने के बाद उनका नियमितिकरण के दावे सीधा प्रभावित हो सकता है। वहीं, कई विभागों में वेतन में एक समानता नहीं लाई जा रही है। इस पर मंत्री सुबोध उनियाल और सौरभ बहुगुणा सचिवालय में बैठक कर तमाम अड़चनों पर चर्चा की और इन मामलों के समाधान को लेकर सिफारिश की हैं, जिन्हें कैबिनेट के सम्मुख रखा जाएगा। वहीं, संविदा, तदर्थ कर्मचारियों के नियमितिकरण को लेकर गठित इस समिति ने बैठक में नियमितिकरण की कट ऑफ डेट पर भी चर्चा हुई। वहीं, नियमितिकरण को लेकर अलग-अलग विभागों के कर्मचारी संगठनों की ओर से दिए गए प्रस्तावों और प्रत्यावेदनों पर भी विचार किया गया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *