पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बंजारावाला में किशोरी का पीछा करने वाले एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. जिसके बाद युवक के कपड़े उतातरकर सड़क पर जुलूस निकाला. फिर बुरी तरह से पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं, किशोरी के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
परिजनों के मुताबिक, मोहम्मद शाद नाम का एक युवक पिछले एक साल से उनकी 13 साल की बेटी का पीछा कर परेशान कर रहा था. उनकी बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा है. वो स्कूल जाती है, लेकिन युवक के पीछा करने की वजह से वो बेहद परेशान हो गई थी. किशोरी कुछ समय तक चुपचाप सहती रही, लेकिन बीती सोमवार यानी 13 जुलाई को किशोरी ने हिम्मत कर अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई.

किशोरी के मुंह से आपबीती सुन परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके साथ ही मोहल्लेवासी भी युवक की करतूत को लेकर आग बबूला हो गए. इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने मोहम्मद शाद को पकड़ लिया, फिर उसके कपड़े उतार कर सड़क पर उसका जुलूस निकाला.
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल 315 बोर का एक तमंचा बरामद किया है. बता दें कि फायरिंग की घटना में शामिल 3 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इस आरोपी पर पुलिस ने 15 हजार रुपए का इनाम भी रखा था.