देहरादून का संडे मार्केट हुआ शिफ्ट, ISBT के पास लगेगाअब संडे बाजार

शहर में यातायात जाम का प्रमुख कारण बन रहे संडे बाजार को अब शहर के बाहर स्थानांतरित किया गया है। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर लैंसडाउन चौक के निकट रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाला रविवार साप्ताहिक बाजार अब आईएसबीटी, देहरादून के समीप उत्तराखण्ड मेट्रो रेल लिमिटेड की भूमि पर आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि बुजुर्गों बच्चों और आकस्मिक सेवाओं पर पड़ रहे असर को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रेंजर्स ग्राउंड में बाजार के दौरान वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग और भारी भीड़ के कारण लैंसडाउन चौक, दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक, दून अस्पताल चौक और क्रॉस रोड तिराहे सहित आसपास के क्षेत्रों में जाम की स्थिति बन जाती थी। इससे मरीजों उनके परिजनों और एम्बुलेंस सेवाओं को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

रविवार वीकली बाजार कल्याण समिति ने भी रेंजर्स ग्राउंड में बाजार निरस्त कर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। बैठक में चर्चा के बाद जिलाधिकारी ने लोकहित में बाजार को आईएसबीटी के समीप, मेट्रो रेल की खाली भूमि पर शिफ्ट करने के आदेश दिए।

जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163(1) के तहत यह निर्णय लिया है। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी….जब तक उक्त भूमि पर मेट्रो परियोजना के वास्तविक कार्य शुरू नहीं होते।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *