हरिद्वार में अतिक्रमण पर सख्ती, यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर लगातार चला बुलडोजर

हरिद्वार में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन का अभियान और तेज हो गया है। यूपी सिंचाई विभाग की भूमि पर फैले अवैध कब्जों के खिलाफ आज सुबह से बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें करीब एक से डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।प्रशासन ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि धामी सरकार के निर्देशों पर जिले में सरकारी और सिंचाई विभाग की जमीन से अवैध कब्जे किसी भी हाल में नहीं रहने दिए जाएंगे। मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस देकर चेताया जाता है, लेकिन चेतावनी के बावजूद कब्जा न हटाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाती है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भी दो टूक कहा है कि हरिद्वार में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह लगातार बुलडोजर एक्शन जारी रहेगा।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *