उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन, के.सी. वेणुगोपाल संग कांग्रेस नेताओं की बैठक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) एवं माननीय सांसद आदरणीय श्री के.सी. वेणुगोपाल जी से आत्मीय भेंट कर प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, संगठन की मजबूती तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के मनोबल को मजबूत करने तथा जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाकर प्रदेश में जनविश्वास को और सुदृढ़ करने की रणनीति पर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

एक मजबूत संगठन, जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यकर्ता और जनता का विश्वास ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। इसी संकल्प के साथ उत्तराखंड में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *