माकपा ने उपनल कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं की मागों के समर्थन में जिलाधिकारी के माध्यम मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने आज आन्दोलित उपनल कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं की मांगों के समर्थन में जिलाधिकारी के माध्यम मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया ,ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर श्री हरिगिरी ने लिया तथा आवश्यक कार्यवाही का आश्वसन दिया ।

इस अवसर पर राज्य सचिव राजेन्द्र पुरोहित,देहरादून सचिव अनन्त आकाश, सीआईटीयू जिला महामंत्री लेखराज ,पार्टी राज्य कमेटी के सुरेन्द्र सिंह सजवाण , शम्भूप्रसाद ममगाई,हिमान्शु चौहान ,उपाध्यक्ष भगवन्त पयार,कोषाध्यक्ष रविन्द्र नौडियाल ,अनुराधा ,साहिन ,सतार आदि उपस्थित थे । ज्ञापन सलग्न है

सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री जी
उत्तराखण्ड सरकार
देहरादून ।

बिषय :- आन्दोलनरत् उपनल कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं की मांग पूरी करने के सन्दर्भ में ।
द्वारा :- जिलाधिकारी महोदय देहरादून ।

मान्यवर,

गत् कई दिनों से उत्तराखण्ड सरकार के उपनल कर्मचारी अपनी नियमतीकरण के लिये आन्दोलित हैँ ।देहरादून बार एसोसिएशन द्वारा वकीलों के लिये बैठने हेतु चैम्बर कि मांग को लेकर हड़ताल पर है ।हमारी पार्टी उक्त। मांगों के साथ है । मान्यवर ,बिनम्र अनुरोध उपनल कर्मचारियों के नियमतीकरण एवं अधिवक्ताओं के चैम्बर हेतु आवश्यक कार्यवाही करते हुये उक्त मांगों अभिलम्ब पूरा करने की कृपा करें ।
सहयोगाकांक्षी
भवदीय




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *