देहरादून नगर निगम में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। दीपावली के तुरंत बाद करीब 90 से अधिक कर्मचारियों को हटाया जा सकता है। निगम प्रशासन ने अनावश्यक कर्मियों की सूची तैयार कर ली है और अगले दो दिन में बर्खास्तगी के आदेश जारी हो सकते हैं। हालांकि राजनीतिक दबाव के चलते अभी शासन स्तर पर सूची पर अंतिम निर्णय होना बाकी है। नगर निगम में आउटसोर्स पर रखे गए कई कर्मचारियों को हटाने के लिए सूची फाइनल कर ली गई है। दीपावली के तुरंत बाद बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मियों को झटका लगने वाला है। करीब 90 से अधिक कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अगले दो दिन में कर्मचारियों को बर्खास्तगी के आदेश जारी हो सकते हैं। राजनीतिक दबाव के चलते अभी शासन स्तर पर सूची पर मोहर लगने का इंतजार है।
नगर निगम में आउटसोर्स पर करीब सवा तीन सौ कर्मचारी रखे गए हैं। जिनमें से ज्यादातर लापता हैं, हालांकि कई कर्मचारी नियमित रूप से निगम कार्यालय पहुंचकर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। लेकिन, शासन के छंटनी के निर्देश के बाद बीते तीन सप्ताह से अनावश्यक कर्मियों की सूची तैयार कर उन्हे बाहर का रास्ता दिखाने की कसरत चल रही है।
वहीं, नेताओं की सिफारिश पर रखे गए कर्मचारियों को लेकर अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में छंटनी के दौरान कई काम करने वाले कर्मचारियों के भी सूची में नाम चढ़ने की सूचना है। जिससे कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच हुआ है। इस मामले में जिलाधिकारी व नगर निगम प्रशासन सविन बंसल ने अनावश्यक कर्मचारियों की सूची तलब की है। जिस सूची का अवलोकन करने के बाद छंटनी की जाएगी।