उत्तराखंड में पहली बार 12000 दीपों से जगमगाएगा बद्रीनाथ धाम, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह का माहौल

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलेगा, जिसका आयोजन बीकेटीसी तीर्थ पुरोहितों, हक-हकूकधारियों एवं बदरीनाथ होटल एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है।

डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत, भंडारी और कमदी हक-हकूकधारी भी इस आयोजन में भाग लेंगे। इसी तरह केदारनाथ धाम में भी तीर्थ पुरोहितों और हक-हकूकधारियों के सहयोग से दीपोत्सव आयोजित होगा। दोनों धामों में मंदिर परिसर, मार्गों और आसपास के क्षेत्रों को दीपों से सजाया जाएगा।

बीकेटीसी अध्यक्ष द्विवेदी ने बताया कि दीपावली और केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिरों को 12 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस यात्रा वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को बंद हो रहे है।

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दीपावली का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन और सजावट की जाएगी। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था के भी विशेष निर्देश दिए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *