बालिका निकेतन की बेटियों ने साबित किया संकल्प और संघर्ष से संभव है सशक्तिकरण – रेखा आर्या


बालिका निकेतन की बेटियों ने साबित किया संकल्प और संघर्ष से संभव है सशक्तिकरण – रेखा आर्या

देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को राजकीय बालिका निकेतन और नारी निकेतन, केदारपुरम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि बालिका निकेतन की बेटियां आज समाज में महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही हैं। उन्होंने यहां दो नवनिर्मित हॉलों का लोकार्पण भी किया।

बालिका निकेतन और महिला पुनर्वास केंद्र में क्रमशः ₹65.52 लाख और ₹57.09 लाख की लागत से बनाए गए हॉलों का उद्घाटन किया गया। मंत्री ने बताया कि यहां की कई बेटियां सरकारी सेवाओं में चयनित हो चुकी हैं और कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी हैं।

कार्यक्रम में वात्सल्य योजना और स्पॉन्सरशिप योजना के लाभार्थियों से भी संवाद हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख अधिकारीगण मौजूद रहे।


Post Views: 2








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *