बेकाबू ट्रक ने युवक को बुरी तरह रौंदा, धड़ से अलग हुआ सिर – Uttarakhand Varta

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मोहब्बेवाला हाईवे आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास बेकाबू ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया।

हादसा गुरुवार दोपहर का है। मोहब्बेवाला हाईवे आशारोड़ी चेक पोस्ट के तेज रफ़्तार ट्रक ने एक युवक को बुरी तरह से रौंद दिया। जिसमें युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा इतना डरावना था कि देखने वालों की रुंह तक कांप गई ।

बताया जा रहा है आरटीओ चेक पोस्ट मोहब्बेवाला से 100 मीटर पहले डाट काली मंदिर की तरफ सहारनपुर की तरफ से आ रहा एक ट्रक संख्या HR69F9351 अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिसकी चपेट में सड़क किनारे काम करने वाला एक मजदूर आ गया।

उक्त मजदूर कैंटर के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान महेश (19) पुत्र रामदीन निवासी बांदा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

बता दें मोहब्बेवाला हाईवे मौत का मार्ग बनता जा रहा है। नया हाईवे बनने के बाद से ये चौथा हादसा है। इससे पहले भी हाईवे पर तीन हादसे हो चुके हैं। हालांकि ये हादसा सभी एक्सीडेंट से भयावह है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *